करंट लगने से युवक की मौत

अंजड़ निर्माणाधीन भवन से सटे हुए छोटे से मकान टपरे में रहने वाले एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई आज शाम हुए हादसे में करंट लगने के बाद 45 वर्षीय युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे ड्यूटी डाँक्टर अरविंद पिपलिया ने मृत घोषित कर दिया गया मामला नगर के बस स्टैंड इलाके का है म्रतक गंगाराम पिता नादु बारेला निवासी गायबेड़ा अंजड की मौत हो गई घटनास्थल पर थाना प्रभारी विनय आर्य बल लेकर पहुचे,शव को सिविल अस्पताल में जांच करवाने के बाद पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया है
सतीश परिहार की रिपोर्ट