जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया आरोप जिला पंचायत सीईओ उनके अनुमोदन के बगैर कर रही काम

…. हेमन्त गर्ग………जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया आरोप जिला पंचायत सीईओ उनके अनुमोदन के बगैर कर रही काम , विधानसभा में भी दी गलत जानकारी , सीईओ काजल जावल ने मामले में मीडिया से बातचीत से किया इंकार बातचीत में कहा सभी काम नियमानुसार ।

जिला पंचायत सीईओ काजल जावल और जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल के बीच जंग छिड़ी हुई है जिसको लेकर आज भी जिला पंचायत की मीटिंग में नारेबाजी कर जिला पंचायत अध्यक्ष बाहर हो गए अध्यक्ष बलवंत पटेल ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकारों की लड़ाई है क्लस्टर में हुए ट्रांसफर को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया था जिसके जवाब में जिला पंचायत ने क्लस्टर ट्रांसफर में अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद कलेक्टर के अनुमोदन के बाद स्थानांतरण करने की बात कही जो गलत है उनके द्वारा कोई अनुमोदन नहीं किया गया है जब इस विषय पर बैठक में बात शुरू की तो सीईओ ने बात करने से मना कर दिया जिसके बाद सभी बैठक से नारेबाजी करते हुए बाहर आ गए जब काजल जावला को पत्र दें गए तो उन्होंने लेने से इंकार करते हुए आवाक जावक में देने के अध्यक्ष को भेज दिया , जिला पंचायत अध्यक्ष ने पंचायती राज एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने और असंवैधानिक काम करने का आरोप जिला पंचायत सीईओ काजल जावला पर लगाया ।

मामले में जब सीईओ जिला पंचायत काजल जावला से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया और बातचीत में बताया कि उनके द्वारा नियमानुसार कार्य किया गया है ।

बहरहाल जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत पटेल ने अगर आरोप लगाए है तो कुछ तो अनियमितता हो सकती है लेकिन अगर जिला पंचायत अध्यक्ष के ही हितों की रक्षा नहीं हो पा रहीं तो जिले और इसकी पंचायतों का हाल कैसे होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है ।