…. हेमंत गर्ग……….
*सेंधवा की ग्राम पंचायत घुड़चाल में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन*
———
**चौपाल के जरिए कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*
जनपद पंचायत सेंधवा की ग्राम पंचायत घुड़चाल में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में ‘रात्रि चौपाल’ का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों को दी जा रही की योजनाओं एवं सेवाओं का फीडबैक भी लिया।
चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनने हेतु तिलहनी फसलों, विशेषकर मूँगफली उत्पादन और टमाटर की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उप संचालक कृषि विभाग ने ग्रामीणों को जीवामृत बनाने एवं प्राकृतिक व जैविक खेती को अपनानें का अनुरोध किया।
साथ ही, उन्होंने दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में सांची दुग्ध संघ की भूमिका, स्वरोजगार के लिए मुर्गी पालन और महिलाओं की भागीदारी हेतु ‘बीमा सखी’ योजना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए ‘बगिया माँ के नाम’ अभियान की चर्चा की गई, तो वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीकल सेल मरीजों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड की अनिवार्यता समझाई गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए बुनियादी सुविधाओं के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समस्त विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्हें कलेक्टर ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।