…. हेमन्त गर्ग……….*ठीकरी जनपद के वार्ड क्रमांक 03 में जनपद सदस्य हेतु शांतिपूर्वक उपचुनाव हुआ सम्पन्न*
———
अंजड थाना क्षेत्र अंतर्गत ठीकरी जनपद के वार्ड क्रमांक 3 हेतु उपचुनाव आज सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार ठीकरी जगदीश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ठीकरी जनपद के वार्ड क्रमांक 03 में जनपद सदस्य के उपचुनाव में सोमवार को तीन पंचायतों जिसमें ग्राम पंचायत छापरी, ग्राम पंचायत चकेरी व ग्राम पंचायत मोहीपुरा में कुल 10 मतदान केंद्र बनाए गए थे तथा तीनो पंचायत में कुल 62 दशमलव 83 प्रतिशत मतदान हुआ। आज सोमवार शाम 4 बजे प्राप्त विस्तृत जानकारी अनुसार उप चुनाव निर्वाचन को लेकर पुलिस व प्रशासन मुस्तैद नजर आया वही 2 जनवरी को जनपद पंचायत ठीकरी में सुबह 08 बजे से उपचुनाव हेतु मतगणना की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, अंजड थाना प्रभारी आर आर चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।