…. हेमन्त गर्ग……..मध्यप्रदेश सरकार ने 30 सितंबर
2025, मंगलवार को 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें 12 जिलों के कलेक्टरों का तबादला किया गया है।तबादला आदेश के अनुसार पन्ना, पांढर्णा,
सिवनी, मुरैना, डिंडोरी, अलीराजपुर, निवाड़ी,भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं।इनमें से एक नाम भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का भी है। आईएएस संजीव श्रीवास्तव वही कलेक्टर हैं जो रेत खनन
मामले को लेकर स्थानीय विधायक से भिड़ गए थे। उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) में अपर सचिव बनाकर भोपाल पदस्थ किया गया है।
