16 को आईएएस अवार्ड ,राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी बने आईएएस

….हेमन्त गर्ग……

बड़वानी जिले में रही एसडीएम रही 2 पूर्व राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी महिला अधिकारीयो को आईएएस अवार्ड

राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को आईएएस अवार्ड,
भोपाल-
मध्य प्रदेश कैडर के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किया गया है, राकेश कुशरे और नंदा भलावे कुशरे को एक साथ पदोन्नति मिली है, वे पति-पत्नी हैं। नारायण प्रसाद नामदेव और कैलाश बुंदेला भी आईएएस बन गए हैं। उज्जैन नगर निगम के पूर्व कमिश्नर आशीष पाठक को भी आईएएस में पदोन्नति दी गई है।
राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक पिछले महीने हुई थी। अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन दोनों सालों में 8-8, यानी कुल 16 अधिकारियों को आईएएस में पदोन्नत कर दिया गया है।

2023 बैच में इन्हें मिला आईएएस बनने का मौका

जिन आईएएस अफसरों को 2023 बैच के लिए हुई डीपीसी में आईएएस बनने का मौका मिला है। उसमें ये 8 अफसर शामिल हैं।

नारायण प्रसाद नामदेव
डॉ कैलाश बुंदेला
नंदा भलावे कुशरे
अनिल कुमार डामोर
सविता झानिया
सारिका भूरिया
कमल सोलंकी
जितेंद्र सिंह चौहान
2024 के लिए इनका हुआ आईएएस में सिलेक्शन

2024 की डीपीसी के लिए जिन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का नाम चुना गया है, उसमें ये उज्जैन में पदस्थ अपर कलेक्टर संतोष टैगोर और पूर्व निगमायुक्त उज्जैन आशीष पाठक का नाम शामिल है। जो अधिकारी आईएएस बने उनके नाम हैं।

संतोष कुमार टैगोर
निशा डामर
राकेश कुशरे
शैली कनाश
रोहन सक्सेना
कविता बाटला
सपना अनुराग जैन
आशीष कुमार पाठक

Oplus_131072