….हेमन्त गर्ग……
सेंधवा//
लघु उद्योग भारती के मालवांचल की महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्राजी अल्पप्रवास पर सेंधवा पधारी। उनसे हुई सार्थक चर्चा के अंश
सेंधवा इकाई में शामिल किए गए नए सदस्य दुर्गेश शर्माजी को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया और उनका स्वागत सीमा मिश्राजी द्वारा किया गया
आदरणीय के अल्पप्रावस के दौरान सेंधवा इकाई की आगामी कार्यक्रमो को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा में आगामी 15 सितंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को सेंधवा इकाई से कौन जाएगा
17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा हुई साथी ही विश्वकर्मा जयंती के प्रांत प्रभारी प्रतीकजी गुप्ता से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा कर सेंधवा इकाई द्वारा कार्यक्रम को लेकर बनाई योजना से अवगत कराया साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना मार्गदर्शन दिया।
मीटिंग में मालवा प्रांत की महामंत्री श्रीमती सीमा मिश्राजी,सेंधवा इकाई के अध्यक्ष सुरेश बागरेचजी, सचिव अंकित अग्रवालजी,सहसचिव शरद गोयलजी, कोषाध्यक्ष कमलाकर सोनिजी,शगुन गोयलजी,मीडिया प्रभारी दुर्गेश शर्मा जी उपस्थित रहे।