पानसेमल पुलिस ने चोरी की घटना का किया पर्दाफाश दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार
पानसेमल पुलिस ने स्थानीय गुरुकृपा एग्रो एजेंसी दुकान में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित पिता ध्यानसिंह सोलंकी और राजेश पिता शिवलाल नागर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।जानकारी अनुसार गुरुकृपा एग्रो एजेंसी निवाली रोड स्थित इस दुकान में बीते माह अज्ञात बदमाशों ने नगदी और मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया था।फरियादी विनोद पाटिल ने इस मामले में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीआई मंशाराम वगेंन ओर पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी और माल-मश्रुका की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की थी जानकारी अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सायबर सेल की मदद से रोहित और राजेश नामक दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।