सिलदार सोलंकी बने जिलाध्यक्ष

….हेमन्त गर्ग…….सिलदार सोलंकी को मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस का बड़वानी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जिलेभर के किसानों एवं किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर बड़वानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष नानेश चौधरी, सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य गोयल, सेंधवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र गाड़वे, अभिषेक ठक्कर, पूर्व विधायक ग्यारसीलाल रावत, कय्यूम पटेल, सुनील सोनी, धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष शोभाराम पटेल, निवाली ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खत्री, जंप उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे, वरिष्ठ कांग्रेसजन इकबाल शेख,परसराम सेनानी, साबिर शेख, यश ठक्कर, संतोष स्वामी,महेंद्र सेनानी, चिंटू किराड़े, राधे जाधव, खुमसिंह कन्नौजे एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोलंकी से मुलाकात कर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सिलदार सोलंकी के नेतृत्व में जिले के किसानों की आवाज़ को और मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।