…..हेमन्त गर्ग…….सेंधवा शहर पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे में वरला रोड़ स्थित मेडिकल दुकान में हुई नकबजनी की घटना का किया पर्दफाश,चोरी, नकबजनी, ट्रक कटिंग के दर्जनों अपराधों में संलिप्त अंतर्राज्यीय नकबजन के मामलों के शातिर बदमाश आरोपी रोहित सोलंकी एवं राजेश नागर को किया गिरफ्तार,इनके कब्जे से चोरी गए 18000/- नकदी रुपए, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त TVS APACHE मोटर साइकल क्रमांक MP46ZB5586 कूल मश्रूका कीमती 1 लाख 57 हजार रुपये का किया जप्त,बदमाशो द्वारा सेंधवा, गवाड़ी, पानसेमल में नकबजनी तथा पालसनेर घाट में ट्रक कटिंग की घटना करना किया स्वीकर
*विवरण*
दिनांक 01.09.2025 को फरियादी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया की दिनांक 31.08.2025 की रात्री में उसकी वरला रोड़ स्थित मेडिकल दुकान के चद्दर खोलकर दुकान से नकदी 31,000/- रू. तथा फरियादी का वन प्लस कम्पनी का मोबाइल किमती 35000/- रू. चोरी करके कोई ले गया है जिस पर थाना सेंधवा शहर पर अपराध क्रमांक 310/2025, धारा 331(4), 305 BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।ओर आरोपियों को पकड़ लिया गया,शहर थाना प्रभारी द्वारा बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी चुस्त और चालाक है जिनके द्वारा अन्य शहरों एवं राज्यों में भी चोरी की घटनाओं के संबंध में तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा आरोपियों द्वारा पूर्व में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना तथा लगातार में सक्रिय रहने से आरोपियों के विरुद्ध नवीन कानूनी प्रावधानों के तहत संगठित अपराध की धारा का इजाफा कर ठोस कार्यवाही की जा रही है।
टीम:- निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक संतोष पाटीदार, ASI संजय पाटीदार, ASI मनीष सोलंकी, HC 429 इशराम चौहान, आर.591 नीरज डांगरे, आर.686 विशाल पाटील तथा उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर.180 योगेश पाटिल, आर.अर्जुन नरगावे, आर.माडिया डावर तथा समस्त थाना सेंधवा शहर एवं सायबर सेल बड़वानी पुलिस की भूमिका रही।