….हेमन्त गर्ग…….धर्म पूछ कर 26 भारतीयों को गोली मारकर निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकवाद के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 10 अगस्त से 14 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने व तिरंगा यात्रा निकलने कार्यक्रम के तरह मंगलवार को सेंधवा ग्रामीण मंडल ने वीर खाज्या नायक की प्रतिमा को नमन कर 10 किलो मीटर की तिरंगा यात्रा निकली गई ।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यालय व जिला कार्यालय से मिले दिशा निर्देश से सेंधवा ग्रामीण मंडल ने मंगलवार को मडगांव से झोपाली तक वहां तिरंगा यात्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य के नेतृत्व में निकाली गई इस दौरान धनोरा फाटे पर स्थित वीर खाज्या नायक की प्रतिमा को नमन कर यात्रा प्रारंभ की गई । तेज वर्षा की चिंता किए बिना यात्रा में युवा हाथ में तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम, स्वतन्त्रता दिवस अमर रहे के गगन चुंबी नारे लगाते हुए निकले । यात्रा जहां से भी गुजरी पूरा क्षेत्र देश भक्ति से झूम उठा । इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हुकुम पवार, शाहपुरा मंडल अध्यक्ष संग्रामसिंह सिसोदिया, गणेश राठौड़ सहित ग्रामीण मण्डल के युवा व वरिष्ठ नेता यात्रा में सम्मिलित हुए ।
*14 को नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा*
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे किले के अंदर से भारत सरकार के ऑपरेशन सिंदूर के सफल मिशन पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव के नेतृत्व में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । जो नगर के मुख्य मार्ग से पुराना बस स्टैंड से भवानी चौक, गुरुनानक चौक से गुरुद्वारा होते हुए संत विनोबा मार्ग, मोतीबाग चौक से राम बाजार से किले अंदर समाप्त होगी । तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चे, पार्षदगण, कर्मचारी अधिकारी गण व नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे ।
Prev Post
Next Post