बैंक कर्मचारियों की रिपोर्ट
कोरोना पॉजिटिव, मिलने से एहतियातन बैंक को बंद किया।
2 बढे तो दो कम हुए कंटेटमेंट एरिया अब कुल 28 क्षेत्र….
अंजड-अंजड के बडवानी रोड स्थित एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने से एहतियातन बैंक को बंद कर दिया गया है, आगामी आदेश आने तक बैंक बंद रहेगा,
नगर परिषद के द्वारा बैंक सहित वार्ड नं 4 व वार्ड नं 6 में सेनेटाइज कर कंटेटमेंट एरिया बनाया गया है तहसीलदार अंजड राजेश कोचले ने जिसकी पुष्टि की।
मिली जानकारी के अनुसार दो कर्मचारियों के
पॉजिटिव पाए गए।
जिसके बाद मंगलवार सुबह से एहतियात के तौर पर बैंक बंद कर दिया गया। सुबह से ही बैंक के बाहर कुछ खातेदारों भी पहुंचे तब उन्हें पता चला कि कर्मचारी संक्रमित होने से बैंक बन्द कर दिया गया है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसीलदार राजेश कोचले के आदेश पर कंटेटमेंट झोंन बनाते हुए शाखा और आसपास के क्षेत्र को सेनेटाइज करवाया गया। इसके अलावा वार्ड नं 4 और 6 में दो नये कंटेटमेंट एरिया बनाए गए तो दो कंटेटमेंट एरिया समयावधि पुरी होने के बाद खत्म भी हुए हैं तो वहीं 2 कंटेटमेंट एरिया नये बनने से अंजड शहर में फिलहाल 28 कंटेटमेंट एरिया बने हुए हैं, कंटेटमेंट एरिया की समय अवधि पुरी होने पर मेडिकल आँँफीसर डाँक्टर जे.पी. पंडित व तहसीलदार श्री कोचले ने जाकर ठीक होकर वापस आए मरीजों से चर्चा की वहीं तहसीलदार श्री कोचले ने आगे बताया की कर्मचारियों की जांच देने के बाद से वो होमक्वोंराईटाइन थे।