शिव महापुराण के दौरान विमलेश्वरानंद पूर्व नाम विमला शर्मा का सम्मान किया

….हेमन्त गर्ग……..श्री शिव महापुराण कथा के 7 वे दिवस को गौरी शंकर कथा समिति सेंधवा निर्मला ठक्कर श्री राजू नरेड़ी दंपत्ति द्वारा गुरुदेव का सम्मान किया गया नगर की प्रथम नागरिक नपाध्यक्ष बसंती देवी द्वारा सपरिवार परिवार सहित आरती कर सेंधवा शहर की बेटी विमलेश्वरानंद पूर्व नाम विमला शर्मा का सम्मान किया पंडाल में उपस्थित सभी श्रोता द्रवित हो गये

आज 12 ज्योतिरलिंग की कथा श्रवण करने का महत्त्व बताया

मनुष्य जन्म जंमातर कर्मों को भोगने के लिए के आता है ईश्वर क्या सभी के जन्म के कर्मों का हिसाब रहता है इंसान हो या पक्षी हो या पशु हो या कट हो या पत गा कोईभी जीवहो

विवेकी मनुष्य कथा सुनता है भजन करता है प्रभु का नाम जपता है और यदि नहीं किया तो फिर 84 लाख योनि में घूमना पड़ेगा इसलिए मानव जीवन में भक्ति करो कथा सुनो पुण्य कमाओ

चंद्रमा की 27 पत्नी जो की 27 नक्षत्रो के नाम से जाना जाता है यह 27 करना है राजा दक्ष की बेटियां थी सबसे सुंदर रोहिणी थी अन्य पत्नियों की शिकायत करने पर चंद्रमा को छय रोग का श्राप मिला जो देवाधिदेव महादेव की कृपा से दूर हुआ

तब 10 लाख की बजाय 10 करोड़ नमः शिवाय का जाप किया और वह स्वस्थ हुए महामृत्युंजय का जाप किया

16 कला तक चंद्रमा का प्रकाश कम होता है उसके बाद फिर पूर्णिमा तक बढ़ता चला जाता है

सोमनाथ महादेव का दर्शन और पूजन से क्षयरोग दूर होता है
जो मल्लिकार्जुन भगवान के दर्शन करते हैं उनको पुत्र सुखप्राप्त होता है

आज शिवरात्रि के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया जो शिवरात्रि की कथा को सच्ची श्रद्धा से सुनतासुनता है वह जीवन में कभी दुखी नहीं होता धन-धान्य की कमी नहीं होती
आज निवाली से भक्तों ने आकर गुरुदेव का स्वागत किया