एक वर्ष से फरार ₹2,000 के इनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

…. हेमन्त गर्ग…….सेंधवा ग्रामीण पुलिस की बड़ी सफलता

एक वर्ष से फरार ₹2,000 के इनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार बनाने एवं बेचने के मामले में था फरार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

 

बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगड़े के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगभग एक वर्ष से फरार चल रहे ₹2,000 के इनामी स्थायी वारंटी सतवंतसिंह पिता महेंद्रसिंह सिकलीकर (उम्र 23 वर्ष), निवासी उण्डीखोदरी, थाना पलसूद को दिनांक 01 अगस्त 2026 को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी अवैध फायर आर्म्स (हथियार) बनाने एवं बेचने के मामले में लंबे समय से फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा ₹2,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई थी। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर सूचना एवं प्रभावी पतारसी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय सेंधवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

सराहनीय भूमिका

 

इस सफल कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही—

 

– निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगड़े, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण

– उप निरीक्षक संजीव पाटील

– आरक्षक क्रमांक 554 पंकज पुरोहित

– आरक्षक क्रमांक 255 लालसिंह नार्वे

– चालक प्रधान आरक्षक क्रमांक 52 राकेश रघुवंशी

बड़वानी पुलिस का संदेश:

जिले में फरार, इनामी एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। कानून से बचने का प्रयास करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।