एक दिन मे 8 इंच बारिश
बड़वानी जिले में 24 घंटे में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौरा जारी रहा कई स्थानों पर कल से शुरू हुई बारिश अभी रिमझिम के रूप में जारी है बड़वानी शहर तथा सेंधवा शहर में भारी बारिश देखने को मिली सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में सेंधवा शहर में 8 इंच वर्षा हुई है, वरला क्षेत्र में 2 इंच से अधिक तो जिले में कई स्थानों पर एक से डेढ़ इंच वर्षा दर्ज की गई, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया हुआ है कहीं भी नदी नालों पर बाढ़ का पानी के हालात में लोग अपने वाहन ना डालें, निचले हिस्सों में लोगों को सुरक्षित करने के लिए ताकिद किया गया है