प्रदेशभर में आयोजित होंगे जनकल्याण शिविर

*प्रदेशभर में आयोजित होंगे जनकल्याण शिविर*

*योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान अब एक ही मंच पर*

*मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश- कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो”*

*जनकल्याण शिविर के प्रमुख बिंदु-*

– 12 से 18 जून 2026 तक प्रदेशभर में जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।

– प्रत्येक विकासखंड एवं नगरीय निकाय मुख्यालय पर 3 दिवसीय शिविर लगाए जाएंगे।

– शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें लाभ दिलाया जाएगा।

– पात्र नागरिकों का पंजीयन, स्वीकृति एवं लाभ वितरण शिविरों में प्राथमिकता से किया जाएगा।

– विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय (IHHL) के आवेदन भी लिए जाएंगे।

– कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

– सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन दर्ज कर उनके निराकरण की निगरानी की जाएगी।

– लोक सेवा गारंटी अधिनियम, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य जनशिकायतों के लंबित मामलों के समाधान हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।

– शिविरों में विभागीय स्टॉल लगाकर एक ही स्थान पर आवेदन, पंजीयन और सेवा वितरण की सुविधा उपलब्ध होगी।

– केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

– हितग्राही संवाद, लाभ वितरण, सफलता की कहानियां और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

– जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, उनके लिए समय-सीमा तय की जाएगी।

sweet bonanza gates of olympus