फिर लोकायुक्त की कार्यवाही अभी निमाड़ मे कितने रिश्वतखोर क़ब खुलासा होगा

लोकायुक्त इंदौर की बड़ी कार्यवाही

आवेदक मंगन सिंह मकवाने पिता स्व. श्री नव्या सिंह मकवाने, सचिव ग्राम पंचायत बडवेल / कांकरिया तहसील महेश्वर जिला खरगोन निवासी ग्राम अवलिया तालाव पोस्ट सोमाखेडी तहसील महेश्वर जिला खरगोन

आरोपी

मनोज सावले, पिता डोंगरलाल सावले, उम्र-42 वर्ष पद उपयंत्री (संविदा) कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत महेश्वर जिला खरगोन निवासी ग्राम पागाखेडी तहसील कसरावद जिला खरगोन

रिश्वत राशि 4,000/-

घटना स्थल-

जनपद पंचायत महेश्वर स्थित उपयंत्री का कार्यालयीन कक्ष

विवरणः-

आवेदक की ग्राम पंचायत कांकरिया का सचिवद है उसके द्वारा ग्राम पंचायत अन्तर्गत कूप जाली का कार्य करवाया गया था। आवेदक द्वारा ग्राम पंचायत में कराये गये कार्य का मूल्यांकन कर कार्यपूर्ण प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में जनपद पंचायत महेश्वर में पदस्थ उपयंत्री मनोज सावले द्वारा आवेदक से 14000/- रू. रिश्वत की मांग की गई।

आरोपी द्वारा पूर्व में आवेदक पर दवाब बनाकर 4.000/- यूपीआई के माध्यम से रिश्वत के रूप में प्राप्त कर लिये थे।

आवेदक द्वारा जिसकी शिकायत राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 05.06.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपी श्री दिनेश सावले को आवेदक श्री मगन सिंह मकवाने से 4000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

ट्रैपदल-

कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक  शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक मनीष माथुर,

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।

कार्यालय :-

पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर

पता – मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007

दूरभाष :-

0731-2533160

0731-2430100