सेंधवा -भव्य मेगा डिलीवरी कार्यक्रम में ग्राहकों को मिले आकर्षक उपहार
बड़वानी जिले में पहली बार आयोजित किए गए भव्य मेगा डिलीवरी कार्यक्रम में ओम मोटर्स टीवीएस शोरूम सेंधवा द्वारा 71 टीवीएस राइडर 125 सीसी एवं रेडियॉन 110 सीसी टीवीएस स्पोर्ट 110 सीसी मोटरसाइकिलों की शानदार डिलीवरी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहकों ने अपनी नई बाइक की डिलीवरी प्राप्त की और कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण लकी ड्रॉ योजना रही, जिसमें ग्राहकों को टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कूलर सहित अनेक आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। विजेता ग्राहकों को उपहार मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस भव्य आयोजन में कंपनी के एरिया ऑफिस से आई विशेष टीम भी उपस्थित रही, जिन्होंने ग्राहकों को नवीनतम मॉडल्स एवं कंपनी की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्राहक, गणमान्य नागरिक एवं वाहन प्रेमी शामिल हुए।
शोरूम प्रबंधन ने बताया कि बड़वानी जिले में इस प्रकार का मेगा डिलीवरी कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है, जिसे ग्राहकों का अभूतपूर्व समर्थन और उत्साह प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों ने नई मोटरसाइकिलों की डिलीवरी के साथ उपहार जीतकर अपनी खुशी व्यक्त की।
पूरे आयोजन को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। उपस्थित सभी लोगों ने इस अनूठे आयोजन की सराहना करते हुए इसे जिले का अब तक का सबसे बड़ा और सफल मेगा डिलीवरी कार्यक्रम बताया।