…. हेमन्त गर्ग…….सेंधवा -अग्रवाल समाज की नई कार्यकारणी गठित करने हेतु निर्वाचन समिति का किया गया गठन । एक माह के भीतर करवाए निर्वाचन । अग्रवाल समाज की कार्यकारणी की बैठक में लिया गया निर्णय इस दौरान वार्षिक आय व्यय पत्रक भी प्रस्तुत किया गया । उक्त जानकारी समाज के सुनील अग्रवाल ने दी ।
अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज की कार्यकारणी की बैठक मंगलवार को रात्रि 8 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर पर आयोजित की गई । बैठक में समाज के कोषाध्यक्ष सौरभ तायल ने विगत वर्ष का आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया । जिसमें 4 लाख से अधिक बचत का पत्रक प्रस्तुत किया गया जिसमें 3 लाख की बैंक एफडी कराई गई है । जिससे सर्व सहमति से पारित किया गया । समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने कहा कि हमारी कार्यकारणी को दो वर्ष पूर्ण हो चुके है हमारा कार्यकाल पूर्ण हो चुका है । समाज अब नई कार्यकारणी गठित करने हेतु कार्यवाही की जाए । समाज द्वारा नई कार्यकारणी गठित करने हेतु 6 सदस्य की निर्वाचन समिति का गठन किया गया । जो एक माह के भीतर निर्वाचन प्रक्रिया अपना कर नई कार्यकारणी का गठन करेगी । निर्वाचन समिति में पीरचंद मित्तल, अजय मित्तल, गोपाल तायल, श्यामसुंदर एरन (रम्मू काका), हेमंत गर्ग, सुनील अग्रवाल को नियुक्त किया गया। दो साल के कार्यकाल सफलता पूर्वक संपन्न होने पर समाज अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल ने सभी का आभार व्यक्त किया । वही समाज के संरक्षक कैलाश एरन, गिरधारी गोयल व गोपाल तायल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए समाज अध्यक्ष व कार्यकारणी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके प्रयास से समाज संगठित होकर एक मंच पर समाज के युवा के विकास शिक्षा व सामाजिक चेतना पर कार्य कर समाज में अच्छा संदेश दिया है । 15 साल के बाद आपकी कार्यकारणी ने समाज को 4 लाख की बचत की है वह एक आदर्श के रूप मे देखा जाएगा । इस अवसर पर समाज के शंकरलाल गोयल, राकेश एरन, राहुल गर्ग, सौरभ तायल, सुनील अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, गोपाल तायल, कैलाश मित्तल, नितेश अग्रवाल, सुरेश गर्ग, श्याम तायल, हरि गोयल, कमल अग्रवाल, मुकेश मित्तल, राजेंद्र नरेडी, राजेंद्र गोयल, सुधीर मंगल, विक्की खंडेलवाल, कन्हैया अग्रवाल, आदि मौजूद थे ।