…. हेमन्त गर्ग………बड़वानी पुलिस का नवाचार
जिला पुलिस बड़वानी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को नई दिशा देने के उद्देश्य से *पुलिस खेल महोत्सव उत्साह नया – खेलें युवा 2026”* के अंतर्गत प्रथम “पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” का भव्य शुभारंभ रविवार सायं परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन, बड़वानी में किया गया।*
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह एवं ऊर्जा का सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम कीमुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी उपस्थित रहे।
विशेष अतिथियों में पूर्व पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, विधायक श्री राजन मंडलोई (बड़वानी) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पूज्य शास्त्री स्वामी श्री शांतिस्वामीप्रियादास जी (कष्टभंजन देव बालाजी धाम, दाहोद) द्वाराअतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया व पारंपरिक रूप से कॉइन उछालकर मैच का शुभारंभ किया गया एवं
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रेवा इलेवन एवं नर्मदा इलेवन के मध्य खेला गया डे-नाइट मैत्री क्रिकेट मैच रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन सिंह शुक्ल,डीन डॉ. प्रभु नारायण मिश्रा, सीईओ काजल ज्वाला सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रभारीगण, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, जिले के 15 थानों से आए क्रिकेट खिलाड़ी, बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं दर्शकगण कार्यक्रम में शामिल हुए।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने, उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी प्रयास है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा *“उत्साह नया – खेलें युवा” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।*
👉 नवाचार की प्रमुख विशेषताएं
खेल के माध्यम से पुलिस-जन संवाद को बढ़ावा
युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहन
सामुदायिक पुलिसिंग का सशक्त एवं प्रभावी मॉडल स्थापित करना
यह आयोजन बड़वानी पुलिस की एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में सामने आया है, जो समाज एवं पुलिस के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है