…. हेमन्त गर्ग………मेरखेड़ी में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ: तीन दिवसीय आयोजन में एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना
सेंधवा । सेंधवा से लगभग दो किलोमीटर दूर निवाली रोड स्थित ग्राम मेरखेड़ी (घटिया) में 13, 14 एवं 15 अप्रैल को भव्य 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में दूर-दराज क्षेत्रों से करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। आयोजन स्थल के रूप में चयनित खेत को समतल कर फसल से मुक्त कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। एक माह पूर्व ही ध्वज स्थापना कर तप, ध्यान एवं साधना का क्रम प्रारंभ कर दिया गया था, जो निरंतर जारी है।
यह आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुन्ज हरिद्वार के तत्वाधान में संत श्री डेमनिया बाबा की प्रेरणा से किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: 13 अप्रैल (पहला दिन): दोपहर 2 बजे छोटी बिजासन माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो सेंधवा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल मेरखेड़ी पहुंचेगी । शाम 7 बजे कलश पूजन, युग संगीत एवं गुरु संदेश का आयोजन होगा। इसके पश्चात रात्रि में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अप्रैल (दूसरा दिन): प्रातः 4 बजे से जागरण, आरती, चालीसा, ध्यान, साधना एवं सामूहिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। इसके साथ ही प्रज्ञा योग, देव आव्हान एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे दीपयज्ञ एवं संगीतमयी ऋषि संदेश के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
15 अप्रैल (तीसरा दिन): प्रातः 4 बजे से पुनः जागरण, आरती, चालीसा, ध्यान, साधना एवं सामूहिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इसके पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। साथ ही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा एवं सामाजिक प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। अंत में विदाई समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर मार्निंग ग्रुप के सदस्यों ने आयोजक मंडल के साथ बैठक कर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान आयोजक गुलाब पटेल, नज़ा सोलंकी, हरसिंग तरोले, रमेश ब्रह्माने, तानसेन जमरे सहित मार्निंग ग्रुप के सदस्य सुनील अग्रवाल, राजेश मिश्र, गिरधारी गोयल, प्रदीप नाईक एवं कमलेश पालीवाल उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह महायज्ञ क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक जागरूकता का एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा