…. हेमंत गर्ग…….वरला थाना क्षेत्र के बलवाड़ी में आज सुबह एक होटल व्यवसाय की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुटी वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची है जानकारी के अनुसार होटल सम्राट के संचालक निलेश भावसार बाइक से वरला रोड की तरफ जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आए आरोपी मनोज बिरारे ने मृतक पर पत्थरों से हमला कर दिया सर पर पत्थर लगने से निलेश घटनास्थल पर अचैत हो गए इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही वरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज मृतक नीलेश का पड़ोसी है। और सहकारिता समिति में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है मृतक के शौक को वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम के लिए ले जाया गया है वही वरला थाना पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई है अस्पताल में परिजनों सहित ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई है
एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि मृतक सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था आरोपी ने पीछे से आकर पहले बाइक से टक्कर मारी युवक बाइक से गिर गया उसके बाद आरोपी ने युवक के सर पर पत्थर से वार किया जिससे मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं है पुलिस द्वारा मामले मामला दर्ज कर हत्या के कारण वह पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।