भोपाल मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब नई ऊँचाई छू रही है राज्य की जीएसडीपी 16.94 लाख करोड़ तक पहुँच गई है, जिसमें 11% की बढ़ोतरी हुई है। यह तेज़ विकास की वजह से एमपी अब देश के आगे बढ़ते राज्यों में शुमार है। अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है, जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है।हर व्यक्ति की कमाई बढ़ी प्रति व्यक्ति आय अब ₹1,52,615 हो गई है। लोगों की जेब में पैसे बढ़े हैं, परिवारों की आर्थिक हालत सुधरी है। यह आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी है।खेती में उन्नति फसल उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। MP अब देश में खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे नंबर पर है, और कृषि क्षेत्र की ग्रोथ रेट करीब 16% तक पहुँची है। किसान ज्यादा अनाज उगा रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ रही है।शिक्षा पर पूरा ध्यान शिक्षा नीति में बड़ा सुधार आया है। छोटी कक्षाओं (कक्षा 1 से 5) में बच्चे स्कूल छोड़ने की दर अब लगभग शून्य है। लड़के-लड़कियां दोनों अच्छे से पढ़ रहे हैं। सरकार शिक्षा पर खास जोर दे रही है ताकि आने वाली पीढ़ी मजबूत बने।पर्यटन में नया रिकॉर्ड पर्यटन क्षेत्र में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आए हैं—2024 में 14 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए, जिसमें 25% की बढ़ोतरी हुई। MP अब लोगों की पहली पसंद बन गया है। जिससे रोजगार भी बढ़ रहा है।सरकार के पास अतिरिक्त पैसे रेवेन्यू सरप्लस है—2025-26 में ₹618 करोड़ का सरप्लस अनुमानित है। यानी सरकार की कमाई खर्च से ज्यादा है। पैसे की अच्छी व्यवस्था है, जिससे विकास के काम बिना रुके चल रहे हैं।माँ और बच्चे सुरक्षित मातृ मृत्यु दर में कमी आई है स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ी है।गरीबों को अपना घर आवास योजना के तहत लाखों घर बनकर तैयार हो गए हैं। पूरे देश में MP में अच्छी संख्या में घर पूरे हुए हैं और इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस बार प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने जा रहे हैं …
