कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्रकरणों को सुनकर त्वरित निराकरण के प्रयास किये

….हेमन्त गर्ग……….कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 52 जनशिकायतें
बड़वानी

कलेक्ट्रेट कार्यालय बड़वानी में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने जिलेभर से आए 56 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना।
1.विद्युत विभाग लटकते तारों की समस्या का समाधान,आवेदक दीप पिता विष्णु यादव
2.संबल योजना के तहत ₹4 लाख की सहायता राशि जारी
ग्राम ब्राम्हणगाँव (तहसील ठीकरी) के निवासी श्री मंगलसिंह पिता नेहरू ने अपनी पत्नी श्रीमती रेखा के निधन के पश्चात संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता राशि निराकरण
3.संबल योजना के तहत सहायता राशि की मांग
ग्राम साली (तहसील राजपुर) की निवासी सावाबाई कोली ने अपने पति स्व. रामलाल कोली की मृत्यु के उपरांत मध्य प्रदेश शासन की संबल योजना के तहत मिलने वाली 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि न मिलने की शिकायत पर उचित कार्यवाही
4.स्कूल से टी सी दिलवाई जाए
ग्राम हतोला (तलाईपुरा) निवासी भगवान नायक ने आवेदन देकर बताया कि उनके पोते-पोती (योगिता और राघव) सत्य सांई विद्या विहार स्कूल तलवाड़ा मामले मे बच्चों की टी.सी. नहीं दे रहा है। प्रार्थी ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए टी.सी. दिलवाने की गुहार लगाई है। इस पर कलेक्टर ने आवेदन शिक्षा विभाग को प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।