….हेमन्त गर्ग……..“पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएँ”*
बड़वानी –
जिले में आमजन की पुलिस संबंधी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक मंगलवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बड़वानी में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 (मंगलवार) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर (भा.पु.से.) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर की उपस्थिति में जनसुनवाई संपन्न हुई।जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं लंबित प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किए।डावर ने प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निराकरण पूरी पारदर्शिता,प्राथमिकता के आधार पर,तथा समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।