2 शिक्षक को किया शील्ड देकर सम्मानित

….हेमन्त गर्ग……तरुण विकास दल ने किया शिक्षक समारोह, 2 शिक्षक को किया शील्ड देकर सम्मानित

तरुण विकास दल द्वारा ब्लॉक के दो शिक्षकों का सम्मान किया, सिकंदर कभी हालातो के आगे नहीं झुकता तारा टूट भी जाए तो कभी जमी पर नहीं गिरता बीईओ पी.सी. शर्मा….

निवाली नगर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर तरुण विकास दल द्वारा निवाली ब्लॉक के दो श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन कर सम्मानित किया गया ।

रिपोर्टर-विरेन्द्र कुमावत
तरुण विकास दल के संरक्षक भगवान बंसल द्वारा बताया गया कि तरुण विकास दल द्वारा ब्लॉक के श्रेष्ठ शिक्षकों का चयन किया गया। जिसमें मोहम्मद वाईज शेख प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक विद्यालय झाकर, श्रीमती विजय श्री भिड़े वास्कले उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय सादीपनि विद्यालय निवाली की शिक्षको को शाल,श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ पी.सी शर्मा,विशेष अतिथि कन्हैया सिसोदिया, अध्यक्षता पुष्पा सिंन्हा द्वारा सरस्वती माता एवं डॉ राधाकृष्णन की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। संरक्षक भगवान बंसल ने अपने माता स्वर्गीय सुंदर बाई बंसल एवं पिताजी स्वर्गीय रामेश्वर बंसल की स्मृति में प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ पी.सी. शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सिकंदर कभी हालातो के आगे नहीं झुकता, तारा टूट भी जाए तो कभी जमी पर नहीं गिरता। इसीलिए कभी जीवन में कभी हार नहीं मानना। विशेष अतिथि कन्हैया सिसोदिया द्वारा कहा कि शिक्षक वह है जो बच्चों की नीव को इतना मजबूत करता है और मजबूत करने के बाद जो खूबसूरत भवन बनता है । पुष्पा सिंन्हा द्वारा बच्चों को शिक्षकों के प्रति आदर एवं सम्मान करने को कहा एवं मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। बीईओ पीसी शर्मा द्वारा सम्मानित हुए शिक्षकों को शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों को शिक्षकों का सम्मान एवं मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा ।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक महेंद्र गोयल द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार विवेक चंद्रात्रे द्वारा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य सत्तू मंडलोई, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सोनी ,पार्षद प्रतिनिधि मनीष ब्राह्मणे, लखन पंडित, ओम प्रकाश राठौड़, मयंक पंडित, दीनदयाल मेवाड़े, सादिक शेख, दिलशाद शेख ,सचिन सितोले ,दिनेश गिरनार, मुन्ना राठौर , एवं नगर के वरिष्ठ एवं शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।