….हेमन्त गर्ग…….महावीर कालोनी से जैन रेस्टोरेंट तक 1 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले डिवाइडर युक्त सीसी रोड निर्माण हेतु खोदे सड़क पर भरी वर्षा के चलते मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे होने से आवागमन में परेशानी आ रही थी । उस मार्ग को वर्षा रुकने व धूप निकलने पर उपयंत्री सचिन अलुने ने स्वयं खड़े रहकर गड्ढे भरवा कर रोड को समतल बनाया ।नगर के सौंदर्यकरण व विकास के तहत मुख्यमंत्री अधोसरंचना व कायाकल्प योजना के तहत आंबेडकर कालोनी से हायर सेकेंडरी स्कूल तक सेंटर डिवाइडर युक्त सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण किया जा रहा है । उसी रोड को आगे बढ़ाते हुए नपा द्वारा महावीर कालोनी से जैन रेस्टोरेंट तक डिवाइडर युक्त 1करोड़ की लागत से सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण किया जाना है जिसके तहत टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाकर कार्य आदेश देने के बाद ठेकेदार द्वारा एक तरफ की रोड की खुदाई की गई । इस बीच लगातार वर्षा होने से उक्त मार्ग में पानी का भराव होकर बड़े बड़े गड्ढे हो गए । जिसे नपा द्वारा मुरूम डालने के बावजूद कीचड़ बनकर पुनः गड्ढे बन रहे थे जिसकी वजह से मोटर सायकल वाहक दुर्घटना के शिकार भी हुए ।इसको देखते हुए नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने सीएमओ मधु चौधरी को निर्देश दिए कि तत्काल रोड को सुधारा जावे । ताकि जनता को कोई परेशानी ना हो । रोड का निर्माण भी शुरू कराया जावे । इसके चलते सोमवार को सीएमओ ने उपयंत्री को निर्देश देकर वर्षा रुकने व धूप निकलने से पानी का भराव कम होने कीचड़ सूखने पर नपा द्वारा खोदे गए डामर के मलवे से रोड के गड्ढे भरे जाकर रोड को समतल बनाया गया । इस दौरान नपा उपयंत्री सचिन अलुने खुद खड़े होकर रोड की मरम्मत कराई । अलुने ने बताया कि वर्षा लगातार आने से वह रोड की खुदाई होने से व यातायात का दबाव अधिक होने से वर्षा का पानी भराव होने से रोड में गड्ढे होने लगे थे । अब मौसम साफ होने व धूप निकलने से इन गड्ढों में खोदी गई डामर के रोड का मालवा डाल कर गड्ढे भरे जाकर रोड को समतल कर दिया गया है । जिससे अब यातायात में कोई परेशानी नहीं आवेगी । साथ ही नवरात्रि पर्व को देखते हुए शीघ्र रोड का निर्माण भी किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आवे ।