मानवता की मिसाल पेश की

….हेमन्त गर्ग…….ग्राम चकेरी के पंचायत भवन में रहने वाले अज्ञात बुजुर्ग की हुई मौत, अंजड के युवाओं ने करवाया अंतिम संस्कार*₹
अंजड़/-मानवता फिर एक बार अंजड के युवाओं के माध्यम से जीवित हुई, जब ग्राम चकेरी के पंचायत भवन में रहने वाले अज्ञात वृद्ध की शुक्रवार दोपहर 2 बजे के दरमियान मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार करने को आगे नहीं आया। गांव के सहायक सचिव राजपाल चौधरी से जानकारी मिलने पर वाहन लेकर पहुंचे युवाओं ने वृद्ध का अंजड लाकर अंतिम संस्कार करवाया है।

ग्राम पंचायत चकेरी के सरपंच कमल वोस्ने के द्वारा बताया गया कि बुजुर्ग का इस दुनिया में कोई नहीं था, और बुजुर्ग को पहचानने वाले लोगों से संपर्क करने पर भी कोई भी बुजुर्ग की आखिरी विदाई में आगे नहीं आए। पंचायत भवन में कई घंटों तक शव यूँ ही पड़ा रहा। गांव वालों ने मृतक के मिलने वाले लोगों से भी बात की लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से साफ इन्कार कर दिया। अज्ञात बुजुर्ग की मौत होने की पंचायत द्वारा पुलिस थाने में सुचना भी दी गई। सरपंच व सहायक सचिव से
इसकी जानकारी अंजड विधिक सेवा प्राधिकरण पैरालिगल वालेंटियर व समाजसेवी सतीश परिहार को सूचना मिलते ही वे और उनके सहयोगी राजू प्रजापत सक्रिय हुई। सतीश परिहार ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले अंजड पुलिस को मामले से अवगत करवा और वे राजू प्रजापत के साथ लोडींग वाहन लेकर ग्राम चकेरी पहुंचे जहां ग्रामीणों की उपस्थिति में शव को अंजड लाकर नगर परिषद के माध्यम से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।
राजू प्रजापत ने बताया कि वे और सतीश परिहार मिलकर इससे पूर्व में भी 25 लावारिस और अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार हमारे द्वारा करवाया जा चुका है। यह 26वां अंतिम संस्कार है। इस सेवा कार्य में ग्रामीण पुष्पेन्द्र सिंह नगर परिषद जेसीबी आपरेटर दिलीप पटेल उपस्थित रहे।