….हेमन्त गर्ग……..24 घंटे के भीतर अपहरण एवं दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
थाना पानसेमल क्षेत्र में दिनांक 06.09.2025 को फरियादी निवासी मतराला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी रिश्तेदार शादीशुदा महिला को आरोपी मोईन उर्फ असलम उर्फ बाबू पिता सलीम तैली, उम्र 28 वर्ष, निवासी टैगोर बैड़ी सेंधवा जबरन अपहरण कर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना पानसेमल में अपराध क्रमांक 213/2025 धारा 140(3) बीएनएस व 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी राजपुर आयुष कुमार अलावा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
आरोपी व पीड़िता महाराष्ट्र से बरामद
पुलिस टीम ने साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी व पीड़िता को वैजापुर (जिला जलगाँव, महाराष्ट्र) के समीप जंगल से सुरक्षित बरामद किया।
पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी ने उसका अपहरण कर सुनसान मकान में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 64, 87 बीएनएस तथा 3(2)(v), 3(1)(w-ii) एससी/एसटी एक्ट की धाराएँ भी बढ़ाई गईं।
चिकित्सकीय परीक्षण व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन
पुलिस द्वारा पीड़िता एवं आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा आवश्यक वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री को भेजे जा रहे हैं।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा (जेल) भेजा गया है।
*थाना प्रभारी ने बताया कि*—
👉 “पुलिस द्वारा पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु ठोस एवं पुख्ता साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं, ताकि आरोपी को न्यायालय से कठोरतम सजा दिलाई जा सके।”
*सराहनीय योगदान*
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक मंशाराम वगेन, उनि. रवि ठाकुर, उनि. रितेश खत्री (सायबर सेल), प्रआर.170 अजय चौहान, आर.626 महेन्द्र प्रजापत एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।