महिलाओं की हुई जीत गांव में लगेगा शिविर

….हेमन्त गर्ग…… राजपुर विकासखंड के गांव वासवी की कुछ महिलाएं दो-तीन दिन पहले पैदल बड़वानी से मिलने अपने गांव से निकल गई जिसके बाद मीडिया में खबरें लगाते ही अधिकारी हरकत में आए और राजपुर से अधिकारियों के माध्यम से महिलाओं को कलेक्ट्रेट में मिलने बुलाया गया जिसके बाद अब निर्णय हुआ है कि इस गांव में सिविर लगेगा और उनकी समस्याएं सुलझाने का प्रयास किया जाएगा

02 सितम्बर को ग्राम वासवी में आयोजित होगा शिविर

बड़वानी – कलेक्टर काजल जावला के निर्देशन में 02 सितम्बर को प्रातः 11 बजे ग्राम वासवी में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस हेतु कलेक्टर ने जनपद पंचायत राजपुर के सीईओ श्री बीएस चौहान को नोडल अधिकारी नियक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को ग्राम वासवी की महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर यह बताया कि ग्राम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही है। साथ ही ग्राम में पानी, बिजली, सड़क, राजस्व प्रकरण, पीएम आवास, स्वास्थ्य, राशन, खाद, पेंशन आधार कार्ड से संबंधित अनेक समस्याएं व्याप्त है। इसलिए कलेक्टर ने ग्राम की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिये है।