स्व.गोमती डावर की मूर्ति का अनावरण

…..हेमन्त गर्ग…….निवाली भूरापानी-निड़र ,निष्पक्ष,और निःस्वार्थ भाव की प्रेरणा से परिपूर्ण पद्मश्री कांता दीदी की शिष्या स्व.गोमती डावर की मूर्ति का अनावरण और उनके भाई स्वर्गीय जामसिंह भाई की प्रथम पुण्य तिथि के दिन उनकी जन्मभूमी भूरापानी में किया गया। ज्ञात हो की गोमती डावर का देहावसान भी निमाड़ की मदर टेरेसा पद्मश्री कांता दीदी के देहावसान तिथि 23 मई के दिन को ही हुआ था। गोमती डावर ने आजीवन आदिवासी क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा, स्वावलंबन के लिए अपना जीवन निवाली, वरला, तलाव आदि आश्रमो में ही समर्पित किया।
निवाली में कस्तूरबा वनवासी कन्या आश्रम की निर्देशिका सुश्री पुष्पा सिन्हा कलावती किराड़े, भूतपूर्व छात्रा संगठन की प्रमुख सुमित्रा वास्कले ,डिस्ट्रिक्ट्स जज सीता कन्नौजे , मध्यप्रदेश कांग्रेस की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा परमार , गिरिजा जोशी झाकर आश्रम से शिक्षक राजेंद्र निकुम, मगनलाल सिरसाठ सहित समस्त डावर परिवार व निवाली आश्रम की भूतपूर्व छात्राएं सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया ।
इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने गोमती बहन के जीवन पर अपने अपने अनुभवों पर प्रकाश डाला। रात्रि में कबीर वाणी के शानदार भजनसंध्या के साथ उपस्थित सभी बहनों ने नवाई के गरबों का आनंद लिया इस अवसर पर डावर परिवार द्वारा गोमती बहन की स्मृति एक एकड़ जमीन छात्र छात्राओं के आश्रम के लिए दान देने की घोषणा उनके भतीजे भूतपूर्व जनपद अध्यक्ष निवाली के दयाराम डावर ने की।
कार्यक्रम का संचालन सेवंती डावर ने किया व आभार शिवराम डावर ने माना।सैकड़ों जानो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।