हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” अभियान

****हेमन्त गर्ग******बड़वानी-हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” अभियान के अंतर्गत साझा संकल्प पत्र का सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने किया विमोचन।

शिक्षा के स्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला-बड़वानी के तत्वावधान में संचालित “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का साझा संकल्प पत्र का सांसद सेवा केंद्र, बड़वानी पर खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल द्वारा विमोचित किया गया।

इस संकल्प पत्र को जिले के प्रत्येक विद्यालय में वितरित कर मुख्य द्वार पर चस्पा किया जाएगा। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने तथा शिक्षकों में जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने के संकल्प निहित हैं।

सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने कहा – यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। यह अभियान विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष श्री अनिल जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, श्री हेमेंद्र मालवीय सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।