….हेमन्त गर्ग……बड़वानी-प्राचार्य एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय पुरुष खेड़ा निवाली को आज दिनाक 21.07.2026 को लगभग 200 छात्र/छात्राऐं प्राचार्य श्रीमति मिनाक्षी भागर्व के विरोध में तथा आवास परिसर में सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जाने के विरोध में प्रदर्शन किये जाने से श्रीमति मिनाक्षी भावर्ग की प्राचार्य के प्रभार से मुक्त कर प्रकाशचन्द्र शर्मा प्राचार्य शा कन्या उमावि निवाली को प्राचार्य का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सोपा गया है।
गौरतलब है कि छात्रावास के बालक बालिकाएं कई किलोमीटर तक पैदल भाग कर बड़वानी की ओर जा रहे थे प्रशासनिक अधिकारियों ने रास्ते पर उन्हें मनाने की कोशिश करी जिला पंचायत सीईओ के बातचीत के बाद में जारी आदेश पर चलते छात्र छात्राओं ने अपना धरना स्थगित किया