जगदीश गोयल का निधन नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि

मनावर. नगर के प्रसिद्ध किराना व्यवसायी जगदीश गोयल 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे आरएसएस तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे।गोयल ने कावड़ यात्राओं की शुरुआत की मैय्या नर्मदा से आस्था रखने वाले श्री गोयल के पार्थिव देह पर नगर के उनके पूर्व में कावड़ यात्राओं में साथी रहे नगर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें दुपट्टा ओर दुशाला ओढ़ाया,वही धार्मिक संस्थाओं के कई लोगों ने पहुचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए,श्री गोयल पवन, पंकज, मनीष व मनोज के पिता थे,जगदीश गोयल के निधन से परिवार में शोक की लहर छा गई, उनके निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद दादा पांडे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी, युवा कांग्रेस नेता उमेश गोयल, रामेश्वर पाटीदार, प्रदीप दुबे, अभय जैन, इकबाल मंसूरी, मंगू सिंह ठाकुर सहित अनेक गणमान्यजनों ने श्रद्धांजलि दी,वही प्रतिदिन उनके निवास पर अनेकों लोग पहुचकर श्रधांजलि अर्पित कर रहे हैं।