डिस्ट्रिक अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन

….हेमन्त गर्ग……इंदौर-रविवार को इंदौर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 ने जश्न जोश 41 डिस्ट्रिक अवॉर्ड सेरेमनी 2024-25 के कार्यक्रम का आयोजन किया |
जिसमें रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा को वर्ष 2024 – 25 मे किये गये सेवा प्रकल्पों जिसमें हेल्थ चेक अप कैम्प, रोटरी पब्लिक इमेज, इनवोर मेंटल एवरनेस, पौधारोपण, ब्लड डोनेशन कैम्प के लिए बेस्ट अवार्ड से नवाजा गया | डिस्ट्रिक गवर्नर रोट. अनीश मलिक, एवं फस्ट लेडी सिम्मी मलिक द्वारा ये सभी अवार्ड रोटरी क्लब ऑफ सेंधवा के अध्यक्ष पवन ठक्कर,सचिव अरविंद कुशवाह रोटरी क्लब एजी गौरव तायल को कार्यक्रम देकर सम्मानित किया गया | क्लब को अनेक अवार्ड प्राप्त होने पर सेंधवा क्लब सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर डिस्ट्रिक्ट गर्वनर का आभार व्यक्त किया|