….हेमन्त गर्ग……अग्रवाल समाज का अग्रवाल समाज पारमार्थिक न्यास की वार्षिक बैठक में न्यास की गतिविधि पर विचार विमर्श कर न्यास के अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ । साथ ही गत वर्ष का आय व्यय पत्रक प्रस्तुत कर किए गए कार्य की समीक्षा की गई ।
अग्रवाल समाज पारमार्थिक न्यास के सदस्य सुनील अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज पारमार्थिक न्यास की बैठक रात्रि 8 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर पर आयोजित की गई । बैठक में न्यास की गतिविधि व समाज की संपति के रख रखाव पर विचार विमर्श किया गया । न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद मंगल द्वारा गत वर्ष का आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया । जिसे सर्व सहमति से पारित किया गया । मंगल ने बताया कि मंदिर का बिजली बिल अधिक आने से न्यास द्वारा मंदिर की छत पर बिजली सोलर लगाया गया है जिससे मंदिर के बिजली बिल बहुत कम आने लगा हैं जिससे समाज पर बिजली बिल का खर्च कम होकर आर्थिक बोझ कम हुआ है। बैठक के दौरान अग्रवाल समाज पारमार्थिक न्यास के नए अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाई गई । जिसमें न्यास के सदस्य गोपाल तायल इंदु तायल ने अग्रवाल समाज पारमार्थिक न्यास के अध्यक्ष पद हेतु कैलाश एरन का नाम का प्रस्ताव रखा गया । जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से अनुमोदन कर अग्रवाल समाज पारमार्थिक न्यास का अगला अध्यक्ष कैलाश एरन को नियुक्त किया गया । कैलाश एरन अग्रवाल समाज के संरक्षक होकर पूर्व में समाज अध्यक्ष भी रहे । एरन ने अध्यक्ष बनने पर कहा कि समाज के विकास में सबका साथ होना चाहिए । हम सब मिलकर समाज की रूढ़िवादी परंपरा से हट कर हमारी धार्मिक आस्था के अनुकूल हम समाज के विकास व समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के उत्थान के क्षेत्र में भी काम करने की आवश्यकता है साथ ही समाज के होनहार बच्चों को अच्छा प्लेटफार्म मिले इस दिशा में भी काम करने की आवश्यकता है । इस बैठक में लखनलाल मंगल, श्यामसुंदर तायल, गोपाल गर्ग, गोविंद मंगल, राधेश्याम मंगल, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, विष्णु सिंहल, ओमप्रकाश मंगल सहित न्यास के सदस्य मौजूद थे ।