राजा के बाद अब तेलंगाना के युवक की पत्नी ने ली जान

….हेमन्त गर्ग…….तेलंगाना के कुरनूल से एक डरा देने वाली वारदात सामने आई है. रिश्ते में धोखे और खूनी खेल की इस खौफनाक कहानी में, एक नवविवाहिता महिला को कथित तौर पर अपनी शादी के एक महीने बाद ही अपने पति की क्रूर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपियों में पीड़ित की पत्नी ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता शामिल हैं. दोनों कथित तौर पर एक ही बैंक कर्मचारी के साथ अवैध संबंध में शामिल थीं, जो अब फरार है.