बड़वानी 10 मई 2021/ पिछली बार परिवार के चार व्यक्तियों की जिन पैथालाॅजिकल जांचें करवाने के लिए मुझे 4400 रुपये देने पड़े थे, उन्हीं जांचों के लिए इस बार 2600 रुपये लगे। 1800 रुपये की बचत हुई। डी-डीमर टेस्ट का शुल्क एक हजार रुपये से घटकर आधा यानी पांच सौ रुपये हो गया। थैंक्यू कलेक्टर सर ! आपने पहल कर निजी लेबों की विभिन्न जांचों का मूल्य कम करवाया और जिले में इलाज करवा रहे व्यक्तियों को बहुत बड़ी राहत उपलब्ध करवाई।
ये बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कहीं, जिन्होंने स्वयं की तथा अपने परिजनों और परिचितों की जांचें करवाई और इस नई व्यवस्था का लाभ उठाया। कार्यकर्ताओं प्रीति गुलवानिया, अंकित काग, उमेष राठौड़, राहुल मालवीया, कोमल सोनगड़े ने कहा कि बड़वानी जिले के कलेक्टर सर श्री षिवराज सिंह वर्मा ने कोविड संकट के इस दौर में पैथालाॅजिकल जांचों के लिए उचित दरें तय करके जनता पर से आर्थिक भार कम किया है। यही नहीं उन्होंने गरीब और जरूरतमंद रोगियों के लिए निःषुल्क जांच की भी व्यवस्था की है। जिला चिकित्सालय बड़वानी में संचालित हेल्प डेस्क से यदि किसी गरीब रोगी को निःषुल्क जांच पर्ची दी जाती है तो उसकी जांच निजी लेब द्वारा निःषुल्क की जाएगी।
कार्यकर्तागण प्राचार्य डाॅ. एन. एल. गुप्ता एवं प्रषासनिक अधिकारी डाॅ. प्रमोद पंडित के मार्गदर्षन में वर्क फ्राम होम के अंतर्गत सोषल मीडिया, गुगल मीट परिचर्चा आदि के माध्यम से इस जनहितैषी कदम की जानकारी युवाओं और अन्य व्यक्तियों तक पहुंचा रहा है। कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे ने कहा कि काविड-19 के पेषेंट को कुछ जांचें निष्चित अंतराल से बार बार करवानी पड़ती है, जैसे सीआरपी, सीबीसी आदि। रेट कम होने से मिलने वाली राहत रोगियों और परिजनों का आर्थिक दबाव तथा तनाव कम कर रही है। यह निजी लेब पर प्रत्यक्ष रूप से कॅरियर सेल की टीम ने देखा है। विभिन्न जांचों के नये मूल्य इस प्रकार हैं-
ऽ डी.डीमर . 500 रुपयेए
ऽ सीआरपी . 200 रुपयेए
ऽ एबीजी . 600 रुपयेए
ऽ एस.फेरीटीन . 180 रुपयेए
ऽ आईएल 6 . 1000 रुपयेए
ऽ एलडीएच . 200 रुपयेए
ऽ सीबीसी . 200 रुपयेए
ऽ विडाल . 80 रुपयेए
ऽ ब्लड शुगर . 40 रुपयेए
ऽ एस.क्रिटीनीम . 100 रुपयेए
ऽ एसजीपीटी . 120 रुपयेए
ऽ एसजीओटी . 120 रुपयेए
ऽ एचआरसीटी . 2500 रुपयेण्
जिले की निजी पैथालाॅजिकल लेब के संचालकों का आभार कि वे इस संकट की घड़ी में प्रषासन के साथ खड़े होकर मानवता की सेवा कर रहे हैं।