राज राजेश्वर मंदिर में शिवलिंग पर पूजन को लेकर नई नियमावली जारी

…. हेमन्त गर्ग……….सेंधवा -आज राजराजेश्वर सेवा समिति की बैठक मे मेरे द्वारा बैठक की अध्यक्षता की जिसमें शहर के सभी विद्वान पंडित वह समिति के सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया जिसमें शहर के राजराजेश्वर मंदिर में स्थापित भगवान राजराजेश्वर का जौ प्राचीन शिवलिंग है जिस पर बहुत दरारें आ रही है वह शिवलिंग का आकार दिन पर दिन छोटा होते जा रहा है जिसको ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से अभिषेक में इस्तेमाल होने वाली सभी ऐसी चीज जिससे भगवान का घर्षण हो रहा है जैसे कि (शक्कर चावल दाल केमिकल युक्त भस्म ) आदि चढ़ाना या अभिषेक के दौरान अंगूठियां पहनकर भगवान को स्पर्श करना पुनः वर्जित किया गया जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कराने के आदेश मंदिर समिति वह मेरे द्वारा लिया गया वह अभिषेक के दौरान सिर्फ दूध दही चरनामत सहद जल या सिर्फ तरल पदार्थ ही भगवान को अर्पित कर सकेंगे जिससे भगवान का घर्षण ना हो ऐसी चीज ही अभिषेक के दौरान अर्पित की जावेगी यह आदेश शक्ति से लागू कर दिया गया है आदेश नहीं मानने पर समिति द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी एवं पवित्र श्रावण मास के समाप्ति पर 30 अगस्त को होने वाले विशाल भंडारे पर भी चर्चा की गई एवं व्यवस्थाओं को लेकर समिति द्वारा बैठक की गई .