….हेमन्त गर्ग………सेंधवा की जानी-मानी समाजसेवी विमला शर्मा को मिली ‘महामंडलेश्वर’ की उपाधि, अब कहलाएंगी विमला नन्द महाराज, प्रयाग कुम्भ से भक्ति की राह पर चल कर यहां तक पहुची दीदी*
सेंधवा। शहर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दौरान गुरुवार को शहर की प्रसिद्ध अधिवक्ता और समाजसेवी दीदी के नाम से विख्यात विमला शर्मा को पूज्य संतों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘महामंडलेश्वर’ के सर्वोच्च धार्मिक पद से विभूषित किया गया। यह इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि सेंधवा की किसी महिला को पहली बार इतने उच्च और प्रतिष्ठित धार्मिक पद से अलंकृत किया गया है। इस घोषणा के बाद अब वे औपचारिक रूप से विमला नन्द महाराज के नाम से जानी जाएंगी।