…. हेमन्त गर्ग……….बड़वानी पुलिस की अनूठी पहल: ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर भव्य ‘यूथ पार्लियामेंट’ का सफल आयोजन*
*मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री बी.के. द्विवेदी एवं कई गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*
*एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण पर रखे विचार*
*डॉ. मधुसूदन चौबे के नेतृत्व में पीएम श्री शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करियर सेल के विद्यार्थियों ने निभाई सक्रिय भूमिका*
बड़वानी।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” के स्वर्णिम संकल्प तथा मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप, बड़वानी पुलिस द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के उद्देश्य से एक भव्य ‘यूथ पार्लियामेंट’ (युवा संसद) का सफल आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय *”विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी”* रहा, जिसमें जिले के कॉलेज विद्यार्थियों ने संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय, तकनीकी और सामाजिक विषयों पर प्रखर विचार रखे।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल का वक्तव्य:
> “युवा संसद का यह विचार ईश्वर की अनुकंपा और हमारे सामूहिक प्रयासों की परिणति है। जैसे एक ही चट्टान का टुकड़ा यदि सही संरक्षण पाए तो शालिग्राम का रूप ले लेता है, ठीक उसी प्रकार सही अवसर मिलने पर हमारे युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण का आधार बनती है। बड़वानी जैसे जनजाति-बहुल जिले के युवाओं (Gen Z) ने इस मंच से यह सिद्ध कर दिया है कि वे अत्यंत सुसंस्कृत, जागरूक और ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कृषि और जनजातीय विकास पर हमारे विद्यार्थियों की प्रखरता यह विश्वास दिलाती है कि आने वाले समय में ये युवा राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।”
>
संसदीय गतिविधियों का प्रभावी संचालन
कार्यक्रम में पीएम श्री शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के करियर सेल द्वारा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मधुसूदन चौबे के नेतृत्व में युवा संसद की समस्त गतिविधियों एवं कार्यवाहियों का सुचारू संचालन किया गया। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज के साथ-साथ मॉडल कॉलेज और योगेश्वर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सहभागी बनकर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ न्यायविदों एवं गणमान्य हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति श्री बी.के. द्विवेदी (पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय इंदौर एवं अध्यक्ष, रेरा अपीलीय ट्रिब्यूनल) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे:
* डॉ. एस.पी. गौतम (पूर्व चेयरमैन, पीएससी एवं सीपीसीबी)
* श्रीमती दीपमाला रावत (विषय विशेषज्ञ, जनजातीय प्रकोष्ठ, राजभवन, म.प्र.)
* श्री डी.एस. सेंगर (सेवानिवृत्त एडीजी, पुलिस विभाग)
* प्रोफेसर राजीव शर्मा एवं प्रोफेसर अरविंद शुक्ला
* कार्टूनिस्ट स्माइल लहरी सहित अनेक प्रबुद्धजन व शिक्षाविद।
न्यायालयीन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एम.के. जैन, माननीय सीजीएम श्री सुमित शर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती काजल जावला, पूर्व कुलपति श्री एस.एन. यादव, अध्यक्ष श्री अजय यादव, अश्विन शुक्ला जी,
श्री विकास चतुर्वेदी जी, भोपाल, सुश्री शैफाली तिवारी जी जेल सुपरीडेन्ट बड़वानी प्रोफेसर संदीप मारू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, डॉ. मधुलिका शुक्ल, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. अटोदे, डीसीपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, डीएसपी श्री चेतन बघेल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, सूबेदार अलका वास्केल, उपनिरीक्षक पूनम शर्मा, जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी, जनप्रतिनिधि, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया बंधु तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मधुलिका शुक्ल व पूनम शर्मा जी द्वारा किया गया