बीते 24 घंटे में कहीं 2 इंच तो कहीं 4 इंच हुई वर्षा

…. हेमन्त गर्ग……….बड़वानी जिले में इस मानसून अब तक औसतन 327 मिमी वर्षा, सबसे अधिक बरला में 479.3 मिमी दर्ज

बड़वानी, 31 जुलाई। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय, बड़वानी द्वारा जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार 1 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक जिले में कुल औसत वर्षा 327.0 मिमी (13.0 इंच) दर्ज की गई है। जबकि 31 जुलाई 2026 को जिले में औसतन 74.2 मिमी (2.9 इंच) वर्षा हुई।

तहसीलवार 31 जुलाई को हुई वर्षा (मिमी में)

  • बड़वानी – 26.4 मिमी
  • पाटी – 12.0 मिमी
  • अंजड़ – 55.0 मिमी
  • ठीकरी – 105.2 मिमी
  • राजपुर – 74.0 मिमी
  • सेंधवा – 87.0 मिमी
  • चाचरिया पाटी – 113.0 मिमी
  • बरला – 161.0 मिमी (सबसे अधिक)
  • पानसेमल – 30.6 मिमी
  • निवाली – 77.4 मिमी

1 जून से 31 जुलाई 2026 तक कुल वर्षा (मिमी में)

  • बड़वानी – 220.3 मिमी
  • पाटी – 233.0 मिमी
  • अंजड़ – 254.4 मिमी
  • ठीकरी – 354.0 मिमी
  • राजपुर – 390.0 मिमी
  • सेंधवा – 451.2 मिमी
  • चाचरिया पाटी – 439.0 मिमी
  • बरला – 479.3 मिमी (जिले में सबसे अधिक)
  • पानसेमल – 157.4 मिमी (सबसे कम)
  • निवाली – 291.0 मिमी

पिछले वर्ष इसी अवधि में जिले में 291.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष अब तक 327.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।