मुंबई में एआईजे की 12वीं वार्षिक महासभा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

….हेमन्त गर्ग……….22 राज्यों के एआईजे पदाधिकारियों का राष्ट्रीय संगम, पत्रकार हितों के लिए बने दूरगामी संकल्प, उत्कृष्ट पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

मुंबई, 27 जुलाई।
“संगठन की शक्ति ही पत्रकार का सम्मान है।” इसी संकल्प को साकार करते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (एआईजे) – भारतीय पत्रकार संघ की 12वीं वार्षिक महासभा (AGM–2026) रविवार, 26 जुलाई को अंधेरी (पश्चिम), मुंबई स्थित नवनीत गुजराती समाज भवन में अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक वातावरण में सम्पन्न हुई। देश के 22 राज्यों से आए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा महाराष्ट्र के लगभग 150 पदाधिकारियों की सहभागिता ने इस महासभा को राष्ट्रीय पत्रकार एकता का प्रेरणादायी मंच बना दिया।

पत्रकार एकता ही एआईजे की सबसे बड़ी शक्ति : विक्रम सेन

महासभा की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहा कि “एआईजे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देशभर के पत्रकारों का सशक्त राष्ट्रीय परिवार है। हमारा लक्ष्य पत्रकारों का सम्मान, सुरक्षा, अधिकार और स्वाभिमान सुनिश्चित करना है। संगठन की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

संगठन सेवा, समर्पण और विश्वास से मजबूत होता है : क्रांति चतुर्वेदी

राष्ट्रीय संरक्षक एवं नवभारत समूह के संपादक क्रांति चतुर्वेदी ने कहा कि “पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास ही समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और एआईजे इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।”

पत्रकार हित सर्वोपरि, संगठन रहेगा सदैव प्रतिबद्ध : एम. एस. शेख

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष एम. एस. शेख ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि “पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों के लिए एआईजे निरंतर समर्पित है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रहा है।”

राष्ट्रव्यापी विस्तार संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि : किरण गोगोई

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक जीतू सोनी ने कहा कि “देश के 22 राज्यों से पत्रकारों की सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि एआईजे आज राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत, विश्वसनीय और सक्रिय पत्रकार संगठन के रूप में स्थापित हो चुका है।”

संगठन की मजबूती ही पत्रकारों का भविष्य सुरक्षित करेगी : मनोहर मंडलोई

राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई ने संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि “एआईजे का प्रत्येक अभियान पत्रकार हितों को समर्पित है। सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयास से संगठन नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।”

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। राष्ट्रगान के पश्चात राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम. एस. शेख ने स्वागत भाषण दिया। प्रथम सत्र में महाराष्ट्र राज्य की वार्षिक सभा तथा द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 12वीं वार्षिक महासभा सम्पन्न हुई।

बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, उच्च स्तरीय शिक्षा में राहत, सामाजिक सुरक्षा तथा पत्रकार कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी प्रदेश अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने राज्यों की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पत्रकार हित में दूरगामी सुझाव दिए। अंत में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष किरण गोगोई के साथ उपस्थित जन ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का सर्वसम्मति से संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की।

सायंकाल आयोजित “एआईजे राष्ट्र शिरोमणि पत्रकारिता सम्मान समारोह” में पत्रकारिता, समाजसेवा एवं जनहित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समस्त उपस्थित पदाधिकारी साथियों का सम्मान किया गया।

मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एम. एस. शेख, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष किरण गोगोई, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय संरक्षक क्रांति चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संस्थापक संरक्षक जीतू सोनी, राष्ट्रीय संयोजक किशोर दगड़ी, महाराष्ट्र कार्यवाहक अध्यक्ष सिकंदर नदाफ, प्रदेश महासचिव रमेश गणडे, गोपाल मारवाड़ी, लीगल विंग चेयरमैन अरिहंत नाहर, वूमेन विंग चेयरमैन श्रीमती दीपिका द्विवेदी, हेल्थ एंड एजुकेशन विंग चेयरमैन निर्मल सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्याण जैन, रविन्द्र नेरकर, ध्रुव सिंह, पवन पाठक, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहनवाज शेख, मध्यप्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष तथा स्टेट चेयरमैन लीगल विंग कैलाश पठारे सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में तैनूर शेख, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, सूरज गौड़, रॉकी अग्रवाल, सैय्यद बाबू शेख, विकास शिंदे, शोएब मियानुर, आशुतोष पंचोली, सादिक चंदेरी, आशीष वाणी, अजय यादव, मो. रफीक खान, सादिक चन्देरी, अंकित सिंह सहित देशभर से आए अनेक पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में सिकंदर नदाफ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय एकता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के सामूहिक संकल्प के साथ रात्रि भोज के उपरांत महासभा का गरिमामय समापन हुआ।