सेवा संकल्प की शुरुआत पौधा रोपण से -खंडेलवाल

…. हेमन्त गर्ग………..सेंधवा*- सेवा संकल्प की शुरुआत रोटरी नववर्ष 1 जुलाई पौधा रोपण से अयोध्या विहार कॉलोनी में राम दरबार मंदिर से की गई जिसमें रोटरी 3040 के नव नियुक्त अध्यक्ष कमल खंडेलवाल, सचिव प्रतीक गर्ग व आदि कैलाश यात्रा से लौटे वरिष्ठ समाज सेवी प्रो.कालूराम शर्मा, सीए मनीष खले,नए सदस्य क्लब में ज्वाइन अर्पित गर्ग का क्लब के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया और पौधा रोपण किया गया। जिसमें रोटरी क्लब अध्यक्ष कमल खंडेलवाल ने बताया कि रोटरी नववर्ष की शुरुआत सेवा संकल्प के साथ मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अध्यक्ष के रूप मिली है में क्लब को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊंगा।इस अवसर पर गोविंद गोयल,अंकुश गोयल,राजेश तायल,कपिल गोयल, दीपक जायसवाल, अरविंद कुशवाह,पवन तायल,मनोज अग्रवाल आदि रोटरी क्लब सदस्य उपस्थित थे।