योग दिवस मनाया
सेंधवा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बड़वानी महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन मे सेंधवा न्यायालय परिसर मे योग दिवस मनाया गया कार्यक्रम मे द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सेंधवा आदेश कुमार मालवीय,तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सेंधवा रश्मिना चतुर्वेदी,न्यायिक मजिस्ट्रेट सेंधवा शुभम मोदी,न्यायिक मजिस्ट्रेट सेंधवा विवेक सिंह राजन अभिभाषक संघ सेंधवा के पूर्व अध्यक्ष श्याम एकड़ी, मयूर गर्ग एवं न्यायालयिन कर्मचारीगण उपस्थित थे
कार्यक्रम मे उपस्थित न्यायाधीश गणों, अभिभाषक संघ सेंधवा के सदस्यों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सेंधवा आदेश कुमार मालवीय ने कहा की आज की तनाव भरी एवं व्यस्त जीवन शैली मे स्वयं को स्वस्थ्य रखने के लिए सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिए योग के माध्यम से बड़ी से बड़ी बीमारी से भी लड़ा जा सकता है आज पूरा विश्व योग के फायदों के बारे मे जान रहा है आज दुनिया के कई देशो के लोग योग के माध्यम से अपनी विभिभिन्न शारीरिक समस्याओ को दूर कर रहे है
कार्यक्रम मे उपस्थित सभी को अधिवक्ता श्याम एकड़ी के द्वारा योग करवाया गया