*सीएम डॉ. मोहन यादव 6 जून को करेंगे LAC की बैठक का शुभांरभ, 15 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल*
– *इंदौर में 350 से ज्यादा निवेशक-अधिकारी-प्रतिनिधि होंगे शामिल*
– *अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच मजबूत पहचान बना रहा एमपी*
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जून को इंदौर में भारत-लैटिन अमेरिका-कैरिबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 की बैठक का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में राज्य सरकार के सहयोग से ग्लोबल इंडिया बिज़नेस फोरम (GIBF) द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण फोरम का आयोजन मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) के सहयोग से होटल रेडिसन ब्लू में होगा।
फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरिबियन क्षेत्र के 15 देशों के वरिष्ठ राजनयिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें विभिन्न देशों के राजदूत, एक उच्चायुक्त और एक महावाणिज्यदूत शामिल होंगे। इनके साथ निवेशक, निर्यातक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, व्यापार आयुक्त, एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि और वरिष्ठ शासकीय अधिकारी सहित 350 से अधिक प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। चार प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग मंडल भी इसमें सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा निवेश संवर्धन और वैश्विक सहभागिता को लेकर किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।