…. हेमन्त गर्ग………..सेंधवा, जैन साधु संत जो की पैदल विहार करके एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं उनकी सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा कानून एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की मांग के साथ में तीन दिन पूर्व रीवा में हुई आर्यिका माता दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर सकल जैन समाज सेंधवा द्वारा प्रधानमंत्री, गृहमंत्री मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर बडवानी के नाम मौन रेली के माध्यम से एक ज्ञापन एसडीम आफिस पहुंच कर तहसीलदार सेंधवा को दिया गया। विदित हो कि आज पूरे देश में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं राज्य के मुख्यमंत्रीयो के नाम से मौन रैली के रूप में पहुंचकर जैन समाजजनों ने ज्ञापन दिए । उक्त ज्ञापन में विगत दिनों विहाररत आर्यिका माताजी के साथ हुई अत्यंत दुखद घटना की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए दुर्घटना की निष्पक्ष पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई । सकल जैन संघ के सदस्यों ने मांग की है कि *जैन संत – सतिया पूर्ण रूप से निहत्थे होकर अहिंसक रूप से पैदल विहार करते हैं एवं भौतिक सुविधाओं का उपयोग भी नहीं करते हैं, ऐसी भीषण गर्मी में भी पैदल विहार करते हुए एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में जाते हैं एवं समाज में संयम, करुणा और अहिंसा का उपदेश देते हुए आत्म साधना में लीन रहते हैं* , इन संतों के साथ बढ़ती हुई दुर्घटनाएं एवं हमले से संपूर्ण समाज अत्यंत चिंता में हैं। समाज जनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की उक्त घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की जाए दोषियों को कड़ी सजा दी जाए एवं यदि कोई षडयंत्र पूर्वक यह कार्य कर रहा है तो उन पर भी कार्रवाई की जाए साथ ही राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति भी बनाई जाए एवं पैदल विहार करने वाले संतो के लिए रास्तों में उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। उक्त ज्ञापन देते दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष योगेश पाटनी, श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ अध्यक्ष गिरीश लालका, वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ अध्यक्ष तेजस शाह, जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष डॉक्टर एमके जैन, भारतीय जैन संघटना जिला अध्यक्ष सुरेश बागरेचा, नंदलाल बुरड़, प्रकाश सुराणा, अशोक नागडा, परेश सेठिया, निलेश जैन, महावीर सुराणा, अशोक पाटनी, रत्नेश जैन डॉ अश्विन जैन, प्रेम नागड़ा , मांगीलाल सुराणा, मितेश बोकाडिया, डॉ प्रतीक चोपड़ा, भूषण जैन, उमेश शाह पियूष शाह सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन प्रेमचंद सुराणा ने किया।