गोवंश संरक्षण , लवजिहाद सहित अन्य विषयो पर चर्चा हुई |
भोजशाला पर हाईकोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय की दी बधाई। बड़वानी । प्रखंड राजपुर के खंड जुलवानिया राजहंस होटल में शुक्रवार संगठन कार्य को सुचारू रूप से चलाने संगठन विस्तार एवं अन्य विषयो को लेकर खरगोन विभाग के बड़वानी एवं सेंधवा जिलों की सामूहिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ खरगोन विभाग के विभाग मंत्री मनोज जी वर्मा, विभाग सह मंत्री डॉ ललित जी तंवर सेंधवा जिला अध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा,बड़वानी जिला अध्यक्ष विष्णु गोयल द्वारा मां भारती एवं भगवान राम दरबार के पूजन से की इसके पश्चात ,
विभाग मंत्री ने धार जिले के भोजशाला पर ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसले को सनातन धर्म की जीत बताया,ओर कहा कि इस फैसले का स्वागत करते हैं जिससे कि सकल हिन्दू समाज में हर्ष व्याप्त है इस जीत को लेकर परिवार के सदस्य दीप जलाकर सादगी से मनाए कई वर्षों से विचाराधीन इस मामले में साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर भोजशाला को मंदिर होने का निर्णय मिला है।बड़वानी जिलाध्यक्ष विष्णु गोयल ने गोवंश तस्करी एवं लव जेहाद के विषय पर चिंता जताते हुए कहा कि देशभर में लव जिहाद रोकने के प्रयास हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे हैं,हिंदू बहन बेटियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
तथा क्षेत्र में गोवंश तस्करी को कैसे रोका जा सकता है इस बारे में बताया।
खरगोन विभाग सह मंत्री डॉ ललित तंवर ने संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की।जिसके बाद विभाग मंत्री ने सीतानवमी कार्यक्रम का वृत्त,आगामी प्रखंड बैठक की दिनांक,परिषद शिक्षा वर्ग, में सम्मिलित होने वाले पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं की सुची,आगामी प्रवास,बाल बजरंगी संस्कार केंद्र प्रमुख दायित्व सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई।इस दौरान विभाग प्रशिक्षण प्रमुख वीरेन्द्र शुक्ला,जिला अध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा , जिला अध्यक्ष बड़वानी विष्णु गोयल, जिला सेंधवा सह मंत्री गिरीश पाटिल, जिला बड़वानी जिला सह मंत्री अखिलेश अहीर , सेंधवा नगर सह मंत्री प्रीत जी यादव , जिला प्रचारक प्रसार प्रमुख सतीश जी केवट , दत्तू जी देवरे पानसेमल प्रखंड अध्यक्ष हरि जाधव सेंधवा प्रखंड अध्यक्ष राजेश जी शर्मा बड़वानी प्रखंड से प्रखंड मंत्री बलराम धनगर एवं प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर बिलवाल एवं दोनों जिलों के पदाधिकारी और सहित प्रखंडों के सैकड़ो कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे