खलघाट और अन्य स्थानों पर कल किसान आंदोलन चक्का जाम के चलते रूट डायवर्ट

…. हेमन्त गर्ग………

कार्यालय पुलिस थाना यातायात जिला धार म.प्र.
:: Traffic Advisory::
खलघाट – चक्काजाम/आंदोलन
राष्ट्रीय राजमार्ग -52 ( आगरा मुम्बई मार्ग) पर आवागमन करने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों सहित समस्त प्रकार के चार पहिया वाहनों हेतु महत्वपूर्ण सुचना –
सुचित किया जाता है कि दिनांक 07.05.2026 को जिला धार में धामनोद थाना क्षेत्रान्तर्गत खलघाट टोल प्लाजा ( एनएच -52) पर म.प्र. कांग्रेस द्वारा किसानों की मांगो को लेकर प्रातः 11.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक चक्काजाम/आंदोलन/प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है । समस्त वाहन चालकों को असुविधा से बचने के लिये जिला धार अंतर्गत निम्नानुसार डायवर्सन पाइंट निर्धारित किये गये है ।
चार पहिया वाहनों हेतु डायवर्सन
 इन्दौर से बड़वानी/महाराष्ट्र की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन हेतु-
काकड़दा चौकी के सामने से महेश्वर की ओर डायवर्ट किये जायेंगे जो मण्डलेश्वर, कसरावद,मराल होते हुये बड़वानी/महाराष्ट्र की ओर जा सकेंगें ।
 बड़वानी/महाराष्ट्र से इन्दौर की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन हेतु-
खलघाट से धरमपुरी की ओर डायवर्ट किये जायेगे जो चंदावड़, ब्रहम्णपुरी, पलाश चौराहा होते हुये इन्दौर की ओर जा सकेंगें ।
भारी वाहनों एवं मध्यम माल वाहन हेतु डायवर्सन
 इन्दौर से बड़वानी/महाराष्ट्र की ओर जाने वाले भारी एवं मध्यम माल वाहन हेतु-
मधुबन होटल के सामने से महेश्वर की ओर डायवर्ट किये जायेंगे जो दुधी, महेश्वर चौराहा,महेश्वर,मण्डलेश्वर, कसरावद,मराल होते हुये बड़वानी/महाराष्ट्र की ओर जा सकेंगें
 बड़वानी/महाराष्ट्र से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी एवं मध्यम माल वाहन हेतु-
खलघाट से धरमपुरी की ओर डायवर्ट किये जायेगे जो चंदावड़, ब्रहम्णपुरी, पलाश चौराहा होते हुये इन्दौर की ओर जा सकेंगें ।

नोट – भारी वाहनों हेतु खलघाट की ओर आने वाले मार्गों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किये गये है प्रातः 11.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक भारी वाहन निर्धारित पार्किग स्थलों पर खड़े रहेगें । हाईवे पर वाहन खड़े करना पूर्णतः वर्जित रहेगा ।