….हेमंत गर्ग………. बड़वानी जिले के नवागढ़ पुलिस अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला जी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के पदभार में फिर बदला करते हुए सिलावट जुलवानिया राजपुर नांगलवाड़ी अंजार ठीकरी के थाना प्रभारी को इधर से उधर किया
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक सौरभ बाथम को रक्षित केंद्र बड़वानी से थाना प्रभारी जुलवानिया बनाया गया है। कावा निरीक्षक मंशाराम वगेन को पानसेमल से राजपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं कावा निरीक्षक नाथूसिंह रणधा को ठीकरी से अंजड़ भेजा गया है, जबकि रेवाराम चौहान को अंजड़ से पानसेमल थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसी क्रम में कावा उप निरीक्षक रामकृष्ण लोवंशी को निवाली से सिलावद, और निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर को नांगलवाड़ी से ठीकरी भेजा गया है। कावा निरीक्षक रामकुमार पाटील को जुलवानिया से नांगलवाड़ी तथा विक्रमसिंह बामनिया को राजपुर से पलसूद स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक वीर बहादूर सिंह चौहान को सिलावद से निवाली, कावा निरीक्षक सुखलाल भवर को पलसूद से रक्षित केंद्र बड़वानी भेजा गया है। निरीक्षक विनोद कुमार बघेल को यातायात से रक्षित केंद्र और सूबेदार रजनी भार्गव को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी यातायात बनाया गया है।